Abstract
व्यावसायिक शिक्षा में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान का योगदान
Author : Pushp Lata, Prof. Vandana Goswami & Dr. Purnima Gupta
Abstract
शिक्षा वह प्रकाश है जिसके द्वारा बालक की समस्त शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक शक्तियों का विकास होता है इससे वह समाज का एक उत्तरदायी घटक एवं राष्ट्र का प्रखर चरित्र सम्पन्न नागरिक बनकर समाज की सर्वांगीण उन्नति में अपनी शक्ति का उत्तरोत्तर प्रयोग करने की भावना से ओत-प्रोत होकर संस्कृति तथा सभ्यता को पुनर्जीवित एवं पुनः स्थापित करने के लिए प्रेरित हो जाता है।किसी देश के विकास में उस देश की शैक्षिक व्यवस्था का अत्यधिक महत्व होता है और अगर उस शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यवसाय दिलाना और उनको जीविकोपार्जन योग्य बनाना हो तो उस देश का विकास निश्चित है। शिक्षा अपने वास्तविक उद्देश्यों और लक्ष्यों की प्राप्ति तभी कर सकती है जब वह शिक्षा व्यावसायिक शिक्षा हो। व्यावसायिक शिक्षा विकास का एक ऐसा मार्ग है जो सिर्फ किसी राष्ट्र को विकासशील ही नहीं बनाता अपितु उस राष्ट्र के प्रत्येक निवासी की आर्थिक स्थिति का सुधार करके उसे पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर भी बनाता है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के द्वारा ऐसे बच्चे जो किसी कारणवश शिक्षा नहीं ले पाते हैं या बीच में ही स्कूल छोड़ जाते हैं, उनको व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने की हर संभव कोशिश की जाती है।
