Abstract

Abstract

‘सॉफ्ट- पॉवर’ के रूप मे उभरता भारत: विभिन्न रणनीतिक आयाम

Author : डॉ. माया गुप्ता

Abstract

यह शोध पत्र भारत के ‘सॉफ्ट-पावर’ के रूप में उभरते स्वरूप का विश्लेषण करता है, जिसमें उसकी सांस्कृतिक, कूटनीतिक, शैक्षिक, तकनीकी एवं मानवीय क्षमताओं के माध्यम से वैश्विक प्रभाव के विस्तार को केंद्र में रखा गया है। वैश्वीकरण और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के वर्तमान संदर्भ में भारत की नरम शक्ति (Soft Power) उसकी परंपराओं, सभ्यता, योग, आयुर्वेद, सिनेमा, साहित्य, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र जैसे मूल्यों के कारण विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान बना रही है। यह शोध भारत की सांस्कृतिक कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, प्रवासी भारतीयों की भूमिका और डिजिटल माध्यमों के उपयोग को विभिन्न रणनीतिक आयामों के रूप में प्रस्तुत करता है। साथ ही यह भी स्पष्ट करता है कि कैसे भारत अपने ऐतिहासिक-सांस्कृतिक धरोहरों एवं शांति-संवाद आधारित दृष्टिकोण के जरिए वैश्विक समुदाय के बीच विश्वास और सहयोग का वातावरण निर्मित कर रहा है। शोध में यह निष्कर्ष निकलता है कि ‘सॉफ्ट-पावर’ के क्षेत्र में भारत की भूमिका न केवल उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि यह भू-राजनीतिक दृष्टि से भी उसे एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर रही है। यह अध्ययन भारत की विदेश नीति में 'नरम शक्ति' के बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है।