Abstract
विकसित भारत 2047 की अवधारणा एवं ’मेक इन इण्डिया’ कार्यक्रम की भूमिका एक विश्लेषणात्मक अध्ययन
Author : डाॅ0 योगेन्द्र कुमार
Abstract
2047 में भारत अपनी उाजादी के 100 साल पूर्ण करेगा। इसी को दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा विकसित भारत 2047 की अवधारणा प्रस्तुत की गयी है। इस परिकल्पना का मुख्य उदेद्श्य यह है कि भारत को एक सशक्त समूह एवं आत्मनिभर एवं समावेशी तथा तकनीकी रुप से उन्नत एवं वैश्विक नेतृत्व वाले राष्ट्र के रुप में स्थपित करना है। इस कार्यक्रम की आधार शिला प्रधानमंत्री द्वारा 25 सितम्बर 2014 को रखी गयी। जिसके अंर्तगत भारत को विनिर्माण क्षेत्र में सशक्त करना है। इस परिकल्पना में निहित तत्थो को साकार रुप परिणित कर भारत को गरीबी एवं बेरोजगारी के दृष्श्चक्र से निकालना भी है ताकि भारत तकनीकी एवं औद्योगिक दृष्टि से आत्मनिर्भर होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन जैसी आधारभूत आवश्यकताओं को सुधार कर सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। विकसित भारत की अवधारणा में आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक समावेश, तकनीकी, पत्राचार एवं पर्यावरणीय तथ्यों को सामवेशन किया गया है ताकि भारत एक उन्नत एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बन सके।
