Abstract

Abstract

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका

Author : Prof. Ratan Kumar Bhardwaj & Suman Devi Sharma

Abstract

यह अध्ययन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका का विश्लेषण करता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशीए लचीला तथा कौशल-आधारित बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस परिवर्तनशील प्रक्रिया में शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि मार्गदर्शकए नवाचारी तथा परिवर्तन के वाहक के रूप में उभरते हैं। इस नीति की सफलता का आधार शिक्षकों की सक्रिय भूमिकाए उनकी सजगता और गहन समझ में निहित है। वास्तव मेंए शिक्षक ही इस नीति को जमीन पर उतारने वाली प्रमुख कड़ी हैं। जब वे इसके उद्देश्योंए सिद्धांतों और प्रक्रियाओं को भली.भांति समझकर अपने शिक्षण में अपनाते हैं, तब वे विद्यार्थियों के ज्ञानए व्यक्तित्व और भविष्य को मजबूत दिशा दे सकते हैं। एक योग्य, उत्साही और सृजनात्मक सोच रखने वाला शिक्षक ही शिक्षा को सार्थक, आकर्षक और जीवन से जुड़ा हुआ बना पाता है।