Abstract

Abstract

विकसित भारत@2047: शिक्षा, युवा और समाज

Author : ले0 शेखर सिंह

Abstract

प्रस्तुत शोध प्रस्ताव के अंतर्गत विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के तहत शिक्षा, युवा और समाज के लिए किया जा रहे प्रयासों का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है, जो भारत सरकार द्वारा सन 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा। भारत, ‘विकसित भारत @2047 के विजन द्वारा अपनी आजादी के 100वीं वर्षगांठ तक पूरी तरह विकसित राष्ट्र बनने के अपने बड़े लक्ष्य को प्रदर्शित करता है। इस लक्ष्य को पाने के लिए सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास पर काम करना बहुत आवश्यक है। यह शोध कार्य वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने तथा युवाओं के लिए कौशल विकास हेतु किए जाने वाले कार्यों व महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालता है। इसके साथ-साथ यह भारत के शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मांग के साथ जोड़ने के लिए किए जाने वाले प्रयासों, जिसका वर्णन ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ में किया गया है, को रेखांकित करते हुए भारत के भविष्य की चुनौतियों के समाधान की रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है। हम जानते हैं कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के अंतर्गत विकास के कई सारे पहलू आते हैं यथा-आर्थिक विस्तार, सामाजिक समानता, तकनीकी विकास, वैश्विक प्रतिस्पर्धा इन सभी लक्षणों को ध्यान में रखकर ही हम विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि विकसित भारत के अंतर्गत आने वाले यह क्षेत्र न सिर्फ आर्थिक विकास के लिए जरूरी है बल्कि एक नवोन्वेषी और मजबूत समाज बनाने के लिए जरूरी पिलर के तौर पर भी काम करते हैं।