Abstract

Abstract

आधुनिक खेती की तकनीक और उसके लाभ

Author : डॉ कैलाश राम

Abstract

आधुनिक खेती की तकनीक ने कृषि उत्पादन में एक नया आयाम हासिल किया है। आधुनिक खेती के कुछ नए तकनीक भी जुड़े है जैसे- हाईड्रोपोनिक्स, ऐरोपोनिक्स तथा एक्वापोनिक्स। आधुनिक कृषि प्रणाली, ग्रीन हाउस एवं पाली हाउस खेती का बढ़ता फैसन, स्मार्ट सिंचाई, मशीनीकरण आदि उपयोगी तकनीकों का प्रयोग हो रहा है। पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए कार्बनिक एवं जैविक उर्वरकों के प्रयोग और शंकर, रोग व कीट रोधी तथा जीएम बीज का प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। सिकुड़ती जा रही कृषि योग्य भूमि को देखते हुए शहरों में घरों के छत आदि पर खेती करने का प्रचलन बढ़ा है। आधुनिक खेती के तकनीक के सभी पहलू का अनुकूलन ठीक ढंग से हो तथा उसके बारे में सटीक निर्णय लेना ज्यादा बेहतर होता है। जीरो टीलेज तकनीक भी किसानों की पसंदीदा तकनीक बनती जा रही है। शोध पत्र में आधुनिक खेती की अवधारणा के अनुसार यह प्रयास किया गया है कि आधुनिक खेती तथा उसके लाभ का विश्लेषणात्मक विवरण प्रस्तुत किया जा सके।