Abstract

Abstract

सामाजिक विज्ञान शिक्षण में सूचना एवं संचार तकनीक का एकीकरण

Author : डॉ. कुलवीर सिंह चौहान

Abstract

शिक्षा व्यक्ति की पूर्ण क्षमताओं को प्राप्त करने और एक समावेशी एवं न्यायशील समाज के विकास एवं राष्ट्र की संवृद्धि के लिए एक प्रमुख आवश्यकता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुँच समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में हो सके इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दृष्टिकोण पत्र में अनेक उपायों एवं रणनीतियों पर बल दिया गया है। विश्व स्तर पर अपनाए गए सतत विकास एजेंडा -2030 के लक्ष्य-4 (एसडीजी-4) में परिलक्षित वैश्विक शिक्षा विकास एजेंडा के अनुसार विश्व में 2030 तक समावेशी और गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने और जीवन पर्यंत शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा दिए जाने का लक्ष्य है। आज विश्व तीव्र गति से परिवर्तित हो रहा है और वैश्वीकरण का प्रभाव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में परिलक्षित हो रहा है। ज्ञान के परिदृश्य भी इस त्वरित परिवर्तन से अछूता नहीं है। इसीलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नीति पत्र में इस बात का संकेत किया गया है कि आने वाले समय में सूचना एवं संचार प्रद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले विकास के कारण शिक्षा और शिक्षण के स्वरूप में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। संभावनाएं तो यहाँ तक व्यक्त की जा रही है की बिग डाटा, मशीन लर्निंग और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में होने वाली वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति के कारण मशीनों से काम का अनुपात बढ़ेगा और कंप्यूटर विज्ञान, डेटा विज्ञान व गणित के क्षेत्र में ऐसे कुशल कामगारों की आवश्यकता व मांग बढ़ेगी जिन्हे विज्ञान, समाज विज्ञान एवं मानविकी के विविध विषयों में महारत हासिल होगी।